बिहार पेपर लीक की राजधानी, बोले तेजस्वी यादव- 10वीं का भी प्रश्नपत्र लीक होता है
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार अब पेपर लीक की राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं होती है। इसका विरोध करने पर छात्रों पर एके-47 से फायरिंग की जाती है। इन्हीं मुद्दों को लेकर राजद ने 19 अगस्त को लोकभवन तक मार्च का ऐलान किया है। पटना एयरपोर्ट पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षा तो छोड़िए यहां स्कूली स्तर पर 10वीं और 12वीं परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होता है। कोई भी बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं है। बिहार शिक्षा के मामले में फिसड्डी है। एक करोड़ नौकरी का वादा करने वाली सरकार ने एक लाख नौकरियां भी नहीं दी है। इसीलिए राजद ने 19 अगस्त को आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय से लोकभवन तक मार्च निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.