पटना, मई 28 -- राज्य स्तरीय शिशु रोग सम्मेलन बिहार पेडिकॉन 2026 का आयोजन 30 और 31 मई को होटल मौर्या में होगा। सम्मेलन से पहले शुक्रवार को पटना के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। राज्य और देशभर से आए शिशु रोग विशेषज्ञ, पीजी छात्र और प्रतिभागी भाग लेंगे। आयोजन सचिव सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सरोज कुमार ने यह जानकारी दी। कार्यशाला में आधुनिक चिकित्सा, नई तकनीकों, गहन चिकित्सा प्रबंधन, जेनेटिक्स और पीडियाट्रिक हेमेटो-ऑन्कोलॉजी से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शिशु रोग विशेषज्ञों और प्रशिक्षणरत चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से अवगत कराना है। कहा कि 30 और 31 मई को आयोजित मुख्य सम्मेलन में देश ...