पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज निवासी प्रदीप नारायण सिन्हा एवं लादूगढ़ निवासी कमलेश्वरी भगत के निधन पर विश्वनाथ शरण यादव की अध्यक्षता में पेंशनर समाज स्थित सभा कक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। पेंशनर समाज के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण किया तथा उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विश्वनाथ शरण यादव ने कहा कि पेंशनर समाज के दोनों साथियों का असमय निधन हम तमाम पेंशनर समाज परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुरलीधर यादव उप-सभापति ने कहा कि प्रदीप नारायण सिंह तथा कमलेश्वरी भगत का व्यवहार विचार एवं समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें सदैव याद रहेंगे। इस अवसर पर रामचंद्र मेहता, नागेश्वर साह,जगदीश प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर जायसवाल, पृथ्वी चंद यादव, कैलाश प्रसाद सिंह, कपिलेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.