पटना, मार्च 8 -- राज्य में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण को लेकर 50 ड्रोन की खरीद होगी। गृह विभाग ने इसके लिए लगभग 24.50 करोड़ खर्च किए जाने की स्वीकृति दी है। उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पुलिस बल को आधुनिक उपकरणों से सशक्त बनाने के लिए ड्रोन तकनीक को शामिल किया जा रहा है। इसके उपयोग से भीड़ नियंत्रण, अपराध निगरानी, नदी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में अभियान और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी। कहा कि कई बार जटिल क्षेत्रों में सामान्य तरीकों से निगरानी कठिन होती है। ऐसे स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी संभव होगी और पुलिस को समय पर सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे कार्रवाई अधिक प्रभावी और त्वरित हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.