पटना, फरवरी 13 -- गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के दस पुलिस पदाधिकारियों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति दी है। शुक्रवार को विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी रामदुलार प्रसाद, राहुल सिंह, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, सरोज कुमार साह और राजीव कुमार को सीनियर डीएसपी बनाया गया है। वहीं, सीनियर डीएसपी राजकुमार साह, संजीत कुमार प्रभात, सुमित कुमार और कृष्ण मुरारी प्रसाद को एएसपी के वेतनमान में कार्यकारी प्रभार दिया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.