बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा आज, 12 केंद्रों पर 7,896 अभ्यर्थी देंगे परीक्ष
मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (चालक) के 993 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा 28 जून को जिले में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा, इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए विस्तृत संयुक्त आदेश डीएम आनंद शर्मा व एसपी योगेन्द्र कुमार द्वारा जारी किया गया है। इसके लिए डीएम को परीक्षा समन्वयक और एसपी को सहायक परीक्षा समन्वयक बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ उप समाहर्ता कुमार आलोक को नोडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है。 यह भी पढ़ें- सारण में 20 केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.