छपरा, फरवरी 26 -- फोटो 16 पुलिस सप्ताह के मौके पर पुलिस लाइन अस्पताल में रक्तदान करते जवान छपरा, हमारे संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह- के अवसर पर गुरुवार को सारण पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र, स्थित अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित इस शिविर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की देखरेख में रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। जनता बाजार में पुलिस सप्ताह के ...