किशनगंज, मार्च 3 -- पौआखाली! एक संवाददाता किशनगंज जिले में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2026 का समापन समारोह रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण और प्रभावी अनुसंधान कार्य के लिए जिले के चयनित पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं सुखानी थानाध्यक्ष मनु कुमारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, शांति समिति की बैठकों के सफल आयोजन तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। संवेदनशील मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.