पूर्णिया, फरवरी 26 -- पूर्णिया। बिहार पुलिस सप्ताह (22 फरवरी से 27 फरवरी) के अवसर पर पूर्णिया पुलिस द्वारा विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में कक्षा 4 से 7 तक के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर के जूनियर बास्केटबॉल मैदान स्थित खुले मंच पर सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में लगभग 500 से 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आपातकालीन सेवा 112 के प्रति जागरूकता, गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा सुरक्षा जांच अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया जा रहा है। यह सभी कार्यक्रम पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत की निगरानी एवं मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं।चित्रकला प्रतियोगिता का विषय "नारी सशक्तिकरण" रखा गया। विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.