गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान गुरुवार को शहर के बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में डीएसपी समेत 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित किया। उनके साथ यातायात डीएसपी मिश्रा सोमेश, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार समेत कुल 50 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखन...