बिहार पुलिस में फिर से जोन और रेंज व्यवस्था लागू; आईजी, DIG की तैनाती कहां होगी
प्रधान संवाददाता, जुलाई 30 -- बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस के कामकाज को प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर दोबारा जोन (प्रक्षेत्र) और रेंज (क्षेत्र) की व्यवस्था लागू की गई है। पूरे बिहार में चार पुलिस जोन बनाए गए हैं, जहां आईजी रैंक के अधिकारी की तैनात होगी। वहीं रेंज की कमान डीआईजी को सौंपी जाएगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित संकल्प जारी कर दिया है।सभी जोन में तीन-तीन रेंज होंगे गृह विभाग द्वारा जारी संकल्प के मुताबिक पूरे बिहार को चार पुलिस जोन में बांटा गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में पुलिस जोन होगा। इनके अधीन 3-3 रेंज रहेंगे। पटना जोन में केन्द्रीय क्षेत्र पटना (पटना व नालंदा), मगध रेंज (गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद व अरवल) और शाहाबाद रेंज (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर) को शामिल किया गया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.