बिहार पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले, 2 आईपीएस और 61 बीपीएस का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पटना, मई 15 -- बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ताबड़तोड़ तबादले करने में जुटी है। बिहार पुलिस में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह विभाग ने दो आईपीएस और 61 बीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया। इसके तहत कई अनुमंडलों के एसडीपीओ बदले गए हैं। शुक्रवार को ही राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया। बीते 10 मई को भी कुछ सीनियर आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था। गृह विभाग द्वारा शुक्रवार 15 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को भागलपुर के कहलगांव में एसडीपीओ-2 बनाया गया है, वह मुजफ्फरपुर के सरैया की एसडीपीओ पद पर तैनात थीं। वहीं, मुंगेर जिले के तारापुर में एसडीपीओ पर तैनात संकेत कुमार को बिहारशरीफ का सदर एसडीपीओ-1 बनाया गया है। वह भी 2022 बैच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.