सासाराम, जून 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। तकिया बाजार समिति स्थित एक सेंटर में बिहार पुलिस में चयनित 40 से अधिक अभ्यर्थियों को फूल-माला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, वार्ड पार्षद शैलेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, एसआई पवन कुमार आदि उपस्थित थे। समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। सभी सफल अभ्यर्थियों ने अपने शिक्षकों और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। राहुल कुमार, सोनू कुमार, विनीत कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार एवं रितेश कुमार ने सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- बिहार...