बिहार पुलिस में चयनित 22 अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान
सीवान, जून 13 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आकाशी मोड़ स्थित गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर बिहार पुलिस में चयनित 22 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। निदेशक कमलेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हेम नारायण साह ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता अवश्य मिलती है। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में अकादमी के 22 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। सम्मानित होनेवालों में गौरव कुमार, रजनीश कुमार, कुश कुमार, हेमंत कुमार, अरविंद कुमार, परवीन कुमार, अभया, सन्नी, बिपुल, ईसा, तन्नू, आरती, अंजली और सविता कुमारी सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चयनित युवक-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.