बिहार पुलिस में चयनित छात्र हुए सम्मानित
बगहा, जून 2 -- रामनगर, संवाद सूत्र। नगर के शिवमंदिर के समीप मंगलवार को एक शिक्षण संस्थान में बिहार पुलिस में आरक्षी के पद पर चयनित सत्रह छात्रो को सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए एसडीपीओ रागिनी कुमारी,थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बीडीओ अजीत कुमार,सीओ वेद प्रकाश,स्टेशन मास्टर शिशिर राय व अन्य ने चयनित छात्रो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसडीपीओ ने छात्रो को पुलिस सेवा में चयन पर बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करे। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा की ईमानदारी व लगन से किये गये प्रयास से ही सफलता हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा की कानून का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश व सूबे की सेवा करे। वही बीडीओ श्री कुमार ने कहा की जज़्बे , कड़ी मेहनत के सहारे ही छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.