कौशाम्बी, जून 20 -- बिहार में भारत तिवारी की मुठभेड़ में हत्या के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार में भरत निहत्था होकर पुलिस की गिरफ्त में जाने को तैयार था, बावजूद इसके पुलिस ने चार गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कर मुकदमा पंजीकृत किए जाने एवं दोषी पुलिस कर्मी को जेल भेजे जाने के साथ-साथ परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है। यह भी पढ़ें- भरत तिवारी मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग यह भी पढ़ें- VIDEO: भरत तिवारी एनकाउंटर में शामिल पुलि...