नगर संवाददाता, जून 30 -- बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर प्रतियोगिता परीक्षा में धांधली और अभ्यर्थियों को गलत तरीके से परीक्षा पास कराने के षड्यंत्र का खगड़िया पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पता चलाा है कि इस परीक्षा में धांधली का सौदा 6 लाख में तय हुआ थाा। पुलिस ने अभ्यर्थी, शिक्षक और केंद्राशिक्षक समेत कई लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस गंभीर मामले में पुलिस ने सॉल्वर गैंग, अभ्यर्थियों, शिक्षकों तथा एक परीक्षा के केंद्राधीक्षक समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो चारपहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, नौ मोबाइल फोन, सात ब्लैंक बैंक चेक, एक एटीएम कार्ड, आठ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है...