मऊ, मई 17 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। बिहार पुलिस में युवक की फर्जी नौकरी बताकर लड़की पक्ष वालों से पांच लाख रुपये लेने और पैसा वापस मांगनें पर धमकी देने के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर घोसी थाने में दूल्हा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित लड़की पक्ष के लोग कई बार थाने गए, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण लिए थे। कोतवाली अंतर्गत पकड़ी बुजुर्ग निवासिनी सुनीता निषाद पत्नी मनीलाल निषाद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. केपी सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि उनकी पुत्री के विवाह के लिए गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना अंतर्गत चैनपुर ताड़ा निवासी रोहित निषाद से बातचीत चल रही थी। दूल्हे के परिवार वालों ने बताया कि लड़का बिहार...