नई दिल्ली, फरवरी 7 -- बिहार पुलिस ने एक पुराने मामले में पूर्णिया निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पटना शहर के एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह 1995 का मामला है, जो पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज था और अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) में परिवर्तित हो चुका है। इस केस में धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी लगाई गई हैं। यह मामला गर्दनीबाग थाने से संबंधित है। अदालत में मुकदमे की सुनवाई चल रही थी और सांसद को निर्धारित तारीख पर पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए, इसलिए उन्हें इन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने पत्रकारों से कहा, 'मैं ठीक नहीं हूं। मुझे नहीं पता मेरे साथ क्या होगा।' वहीं, एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.