नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- BPSSC Exam Cancelled: बिहार में दरोगा पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC), पटना द्वारा आयोजित की गई दारोगा भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर सूचना दी है।मुख्य परीक्षा क्यों हुई रद्द? आयोग द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी किए गए नोटिस के अनुसार, 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई मुख्य लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। हालांकि नोटिस में परीक्षा रद्द होने के सटीक तकनीकी या प्रशासनिक वजहों की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हित को ध्य...