नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- Bihar Police gets President Nishan: बिहार पुलिस ने देश भर में अपनी वीरता और प्रोफेशनल पुलिसिंग का परचम लहराया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार पुलिस को भारत के राष्ट्रपति के पुलिस कलर पुरस्कार से सम्मानित करने की मंजूरी दे दी है। इसे 'निशान' के नाम से भी जाना जाता है। भारत में किसी पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो उसकी असाधारण सेवा, वीरता और व्यावसायिकता की मान्यता में दिया जाता है। यह पुरस्कार किसी राज्य पुलिस बल या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की दीर्घकालिक उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता की पहचान है। इसे भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिया जाता है। भारत के राष्ट्रपति का पुलिस कलर केवल एक बार दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले इसे अपनी वर्दी की बाईं आस्तीन पर एक ...