बिहार पुलिस की CCTNS सर्वर क्रैश, सिटीजन सर्विसेज पोर्टल भी ठप; 4 दिनों से ये सेवाएं बाधित
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Bihar Police News: बिहार पुलिस की ऑनलाइन सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) सेवाएं चार दिनों से ठप है। आम लोगों को ऑनलाइन एफआईआर या अन्य जानकारी नहीं मिल रही है। इसकी वजह सर्वर का हार्ड डिस्क क्रैश होना बताया जा रहा है। इस वजह से न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा कि तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए मुंबई से एनआईसी के इंजीनियर बुलाए गए हैं। जल्द ही सभी प्रकार की सुविधाएं बहाल कर ली जाएंगी। ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहने से स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) के माध्यम से होने वाले सभी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हैं। आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया सिटीजन सर्विसेज पोर्टल भी ठप है। इसकी वजह से राज्य के सभी थानों का राज्य और जिला मुख्यालयों से ऑनलाइन संपर्क कट गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.