कैमूर, जून 15 -- बिहार में अपराधियों ने महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी है। इस वारदात के बाद से हड़कंप मच गया है। दरअसल सुपौल जिले में ड्यूटी करने जा रही कैमूर की महिला सब इंस्पेक्टर को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। घटना कैमूर जिले के कुदरा जीटी रोड में दक्षिणी लेन में उस समय हुई जब महिला सब इंस्पेक्टर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी दनादन गोली दाग रहे थे, जिसमें एक गोली महिला पुलिसकर्मी को लगी। महिला सब-इंस्पेक्टर को इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के लिए उन्हें भभुआ रेफर कर दिया। घटना रविवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से आई नशे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.