बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 12 को
पटना, जून 19 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 12 जुलाई को होगी। आयोग के अनुसार प्रारंभिक लिखित परीक्षा एक पाली में होगी। अभ्यर्थियों का ई-प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर 22 जून से उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के 'Prohibition Dept.'से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। किसी कारणवश अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं तो वे 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग के कार्यालय, 5 हार्डिंग रोड से डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 12 को परीक्षा केंद्रों की सूची भी आयोग की वेबसाइट से उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.