औरैया, जून 23 -- फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के रतवा गांव निवासी आनंद यादव ने बिहार पीसीएस परीक्षा के पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर राजस्व अधिकारी पद हासिल किया है। उनकी उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। रतवा गांव में आयोजित समारोह में विधायक प्रदीप यादव ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आनंद अजीतमल तहसील में कार्यरत लेखपाल धर्मवीर सिंह यादव के पुत्र हैं। उन्होंने दिबियापुर में रहकर ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश नायक सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...