बिहार पीसीएस में कौशल किशोर राय के चयन से क्षेत्र में खुशी
गाजीपुर, जून 22 -- मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के बैजलपुर निवासी और अमेठी जनपद में एडीओ आईएसबी संजय राय के पुत्र कौशल किशोर राय का बिहार पीसीएस परीक्षा में चयन होने से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। बिहार पीसीएस का परिणाम घोषित होते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। कौशल किशोर भारतीय पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून के टॉपर रह चुके हैं और वहीं से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का स्वर्गीय दादा हरिद्वार राय और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया। कौशल ने कहा कि युवाओं को ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी बनकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- नावानगर के किसान की बेटी बनी डीएसपी उनकी सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, वीरेंद्र राय, कृपाशंकर राय, श्रीराम राय और कमलेश सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.