बिहार पांच वर्षों में उद्योगों से जाना जाएगा : सम्राट
पटना, जून 19 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमलोग बिहार को ऐसा बनाएंगे कि पांच वर्षों में यह राज्य उद्योगों के लिए जाना जाएगा। स्टार्टअप और उद्योग के लिए 'बिहार टेक' पोर्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे बिहार के विकास को और गति मिलेगी। बिहार के लिए पानी और आबादी दोनों पहले समस्या थी, अब दोनों का सदुपयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को राजीवनगर स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) में आईटी इंडस्ट्री स्टार्टअप संगठन के लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने उद्योग लगाने के लिए पूरे राज्य में द्वार खोल दिया है। उद्योग लगाने में आने वाली किसी बाधा को त्वरित रूप से खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्टार्टअप से जुड़े युवाओं ने आज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.