पटना, मार्च 18 -- Bihar Panchayat Elections: बिहार में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सबसे पहले जिला स्तर पर पदाधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है। आयोग ने हर जिले में वहां के जिला दंडाधिकारी यानी डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के रूप में नामित कर दिया है। यानी कि उन्हें औपचारिक रूप से पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी दे दी गई है। राज्य में पंचायत आम चुनाव की वोटिंग नवंबर-दिसंबर महीने में संभावित है। पंचायत चुनाव के दौरान जिले में डीएम निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। साथ ही, निर्वाचन आयोग ने संबंधित जिले के जिला पंचायत राज पदाधिकारी को वहां का जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) नामित किया है। आयोग ने अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जारी आदेश की प्रति राज्य के मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अ...