विधि संवाददाता, सितम्बर 10 -- शंभू शरण, पटना। बिहार पंचायत चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें समय पर चुनाव कराने की मांग की गई है। अदालत ने इस संबंध में चुनाव आयोग और बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को इस मामले में जवाब-तलब किया है। दोनों से कोर्ट में जवाबी हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि बिहार की पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल इसी साल नवंबर-दिसंबर में खत्म हो रहा है, हालांकि परिसीमन प्रक्रिया के चलते पंचायत चुनाव में देरी की संभावना है। मोहन प्रसाद चौरसिया एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट के जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी की एकलपीठ ने गुरुवार को सुनवाई की। आवेदकों की ओर से वकील एसबीके मंगलम और अवनीश ने कोर्ट को बताया की राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के रवैये से क्षुब...