पटना, अप्रैल 21 -- Bihar Panchayat Elections 2026: बिहार के इस साल के अंत में होने वाले पंचायत आम चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयार तेज कर दी है। पंचायत चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा एस-3 मॉडल की मल्टी पोस्ट ईवीएम खरीदी जा रही हैं। ये ईवीएम इसी महीने (अप्रैल) सभी जिलों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। फिर इन्हें कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद मंगलवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मल्टी पोस्ट ईवीएम का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उनकी 24 घंटे (24x7) सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। चुनाव आयुक्त...