पटना, मार्च 19 -- योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने कहा है कि बहुआयामी गरीबी में उल्लेखनीय कमी लाते हुए बिहार ने लगभग 2.25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। यह राज्य की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के कारण संभव हो सका। वे गुरुवार को विभाग के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की विकास योजनाओं का सतत विकास लक्ष्यों के साथ समन्वय अत्यंत आवश्यक है। ताकि समावेशी, सतत एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। बिहार सरकार ने वर्ष 2017 में सतत विकास लक्ष्यों का विजन दस्तावेज तैयार कर सभी विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को इसके लक्ष्यों से जोड़ा है। राज्य स्तर पर 334 संकेतकों का एक व्यापक ढांचा विकसित किया गया है, जिससे योजनाओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.