मधुबनी, मार्च 22 -- जयनगर, एक संवाददाता। बिहार दिवस को लेकर रविवार को कला व संस्कृति कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम दिपक कुमार, डीएसपी राघव दयाल कुमार, बीडीओ राजीव रंजन , कृषि पदाधिकारी नागेंद्र पूर्व ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बिहार दिवस की बधाई देते हुए कहा की सरकार ने पूरे दिन मनाने के लिए बहुसांस्कृतिक कार्यक्रमों और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का समन्वय किया है। यह उत्सव राज्य में लोगों के गौरव को बहाल करने के इरादे से आयोजित किया गया। जिसका माध्यम ज्ञान, परंपरा और विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। प्रखंड के विभिन्न विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इधर, बिहार दिवस पर विभिन्न स्कूलों में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अव्वल आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सां...