पटना, फरवरी 24 -- सोन नदी बेसिन के जल बंटवारे को लेकर बिहार ने केन्द्र को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही झारखंड के साथ बिहार के जल बंटवारे का समझौता होगा। पिछले दिनों झारखंड के साथ बिहार ने पानी बंटवारे पर लंबा गतिरोध खत्म किया है। मुख्य सचिव के स्तर पर समझौता की योजना है। जल्द तिथि निर्धारित होगी। पिछले साल केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सोन नदी जल बंटवारे का मुद्दा बिहार ने उठाया था। केन्द्र के हस्तक्षेप और झारखंड के सकारात्मक रुख के कारण बंटवारे को लेकर सहमति बनी है। सोन के 7.75 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) पानी में से बिहार को 5.75 एमएएफ, जबकि 2 एमएएफ पानी झारखंड को मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.