बिहार ने राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया : नितिन नवीन
पटना, मार्च 22 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सभी बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि समृद्ध इतिहास, गौरवशाली परंपरा एवं ज्ञान की पावन भूमि बिहार ने राष्ट्र निर्माण में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह दिवस हमें अपने गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर विकास एवं प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। आइए, एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बिहार के निर्माण के लिए अपने संकल्प को और दृढ़ करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.