बिहार ने रचा इतिहास, डब्ल्यूएचओ ने सराहना की : उमेश
पटना, जुलाई 7 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि एनडीए सरकार के सतत प्रयासों, दूरदर्शी सोच और प्रभावी स्वास्थ्य नीतियों के परिणामस्वरूप बिहार ने लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष अररिया, मधेपुरा एवं सुपौल की सभी कार्यान्वयन इकाइयों ने सफलतापूर्वक ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे उत्तीर्ण किया, जिसके बाद इन जिलों में सामूहिक दवा सेवन अभियान बंद करने की अनुमति मिल गई। यह सफलता नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्षों से कार्यक्रम की गुणवत्ता, प्रभावी क्रियान्वयन, सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था और जनजागरूकता पर दिए गए विशेष बल का प्रतिफल है। इस उपलब्धि की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी सराहना की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.