समस्तीपुर, मार्च 22 -- शाहपुर पटोरी। बिहार की अद्भुत गौरव गाथा रही है। इसने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दी है। यह शिक्षा और ज्ञान का विश्वस्तरीय केंद्र रहा है। जिस गति से बिहार का विकास हो रहा है, यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि बिहार इस देश का सबसे विकसित राज्य बन जाएगा। उक्त बातें पटोरी में आयोजित तीन दिवसीय बिहार स्थापना दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने कही। गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर एसडीओ विकास कुमार पांडेय, डीसीएलआर रोहित कुमार, अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार, बीडीओ कुमुद रंजन, बीएओ ऋषभ सिंह, एमओ मुदस्सिर सबा नजमी ने संयुक्त रूप से समारोह का उद्घाटन किया। डॉ अशरफ इमाम के संचालन में आयोजित पहले दिन के कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.