बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर के बिहार खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को नयी खेल क्रांति की शुरुआत हुई। देश के प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में बिहार का पहला मुकाबला यूपी के साथ शुरू हुआ। बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। लंच तक यूपी की टीम 23 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना चुकी है। इससे पहले सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की औपचारिक शुरुआत की। उत्तर प्रदेश की टीम से सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक गोस्वामी और माधव कौशिक मैदान में उतरे। बिहार की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत अमोद यादव और मो. इजहार ने किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिंकू और माधव के शतक से यूपी मजबूत स्थिति में यूपी के बल्लेबाजों ने सधी हुई धीमी शुरुआत की...