पटना, अप्रैल 10 -- केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा की सदस्यता लेने पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि बिहार उनको हमेशा याद करेगा, मिस करेगा। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा। बस इतना कहूंगा। "बिहार विल मिस यू नीतीश जी।" उन्होंने यह भी कहा कि ये सिर्फ मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...