गया, मार्च 24 -- बिहार दिवस पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक समारोह का मंगलवार को समापन हो गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मगध विश्वविद्यालय ने समग्र अंकों के आधार पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय उपविजेता रहा। कार्यक्रम में राज्य के कई विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही मौजूद रहे। अपने संबोधन में कुलपति ने बिहार दिवस को राज्य की गौरवशाली परंपरा, समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ते हुए कहा कि बिहार ज्ञान, शिक्षा और बौद्धिकता की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका बेह...