जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में 22 मार्च को मनाए जाने वाले बिहार दिवस के आयोजन के उद्देश्य से जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बिहार दिवस को जिले में उत्साह, गरिमा एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाए। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, खेलकूद प्रतियोगिता तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.