बक्सर, मार्च 24 -- युवा के लिए ----- चार चांद संगीत, नृत्य व प्रतिभाओं के सम्मान से यादगार बना समारोह राज हाईस्कूल के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम फोटो संख्या- 11, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव के राज हाईस्कूल के सभागार में बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। डुमरांव, संवाद सूत्र। मंगलवार को बिहार दिवस के समापन अवसर पर स्थानीय राज हाईस्कूल के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अलग-अलग विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत की मधुर सुरलहरियों के साथ हुआ। स्थानीय कलाकारों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा। इस दौरान ...