समस्तीपुर, मार्च 10 -- शाहपुर पटोरी। बीआरसी भवन पटोरी में मंगलवार को बिहार दिवस के लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। लेखापाल राजीव रोशन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कक्षा 9 से 12वीं की गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सूरज कुमार ने प्रथम, विष्णु कुमार ने द्वितीय तथा सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में हर्षित कुमार ने प्रथम एवं सुहानी कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...