मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार दिवस के अवसर पर इसबार बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (बीएमपीएल) का आयोजन होगा। 22 से 29 मार्च तक सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह खेला जाएगा। आयोजक नुंदन सिंह व राहुल सिंह ने बताया कि इसके तहत टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की 24 टीमें खेलेंगी। विजेता को दो लाख रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता को एक लाख रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं सूचना प्राद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह इसमें शिरकत करेंगी। बुधवार को प्रीमियर लीग का लोगो भी मंत्री ने लॉन्च किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.