छपरा, मार्च 20 -- शहर के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा छपरा।, नगर प्रतिनिधि जिला प्रशासन के सौजन्य से बिहार दिवस के अवसर पर सारण जिले में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2026 (रविवार) को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में आयोजित होगा। आयोजन सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगा। कार्यक्रम की शुरुआत आशीष मिश्रा व शिल्पी मिश्रा की समूह प्रस्तुति के रूप में बिहार गीत से होगी, जिसमें कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिससे बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.