खगडि़या, मार्च 22 -- गोगरी, एक संवाददाता वर्षा के कारण बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को गोगरी अनुमंडल प्रशासन के द्वारा होने वाले मैराथन रैली स्थगित कर दी गई है। अब मैराथन रैली सोमवार 23 मार्च को सुबह 6:00 से आयोजित की जाएगी।इस बात की जानकारी गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने दी है। श्री कुमार ने बताया कि शनिवार को अनुमंडल क्षेत्र में साइक्लोनिक डिस्टरबेंस के कारण मौसम में खराबी व भारी वर्षा हुई है। जिस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करते हुए एक दिन बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अब यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित की जाएगी। जबकि पूर्व से निर्धारित 22 मार्च के दिन में आयोजित होने वाले प्रशासन एलेवन पब्लिक एलेवन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पू...