बेगुसराय, मार्च 22 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। बिहार दिवस पर मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में रविवार को उत्सव का माहौल देखने को मिला। अवकाश के दिन होने के बावजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। सुबह प्रखंड केविभिन्न मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने बिहार के गौरव, संस्कृति और एकता से जुड़े नारों के साथ वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके बाद विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग के माध्यम से बिहार की समृद्ध संस्कृति और विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चाक, मध्य विद्यालय नयागांव सिंहपुर, मध्य विद्यालय सिंहपुर, मध्य विद...