बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। बिहार दिवस पर जिलेभर में शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालयों में प्रभातफेरी, रंगोली, पेंटिंग,क्विज, लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मंझौल से ए.सं. के अनुसार अनुमंडल मुख्यालय मंझौल स्थित पीएमश्री आरडीपी गर्ल्स प्लस टू स्कूल में छात्राओं की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। एसडीओ प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। विद्यालय परिसर में 'उन्नत बिहार-उज्ज्वल बिहार' थीम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एचएम डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि मंझौल अनुमंडल क्षेत्र का एकमात्र पीएम श्री विद्यालय होने के कारण आरडीपी गर्ल्स स्कूल को विशेष रूप से चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे विद्यालय...