पटना, फरवरी 27 -- राज्य के राजकीय विद्यालयों के बच्चे बिहार दिवस पर पर्यटन स्थलों की नि:शुल्क सैर करेंगे। इसके लिए कार्ययोजना बन रही है। इसके अनुसार राज्य के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पटना जिले के साथ-साथ अन्य जिलों पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों का नि:शुल्क परिश्रमण कराया जाना है। इसके मद्देनजर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जिलों से पर्यटन स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों ओर अन्य ऐतिहासिक स्थलों की सूची ली गयी है। गौरतलब है कि बिहार दिवस 22 मार्च को है। मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में 22 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.