बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रमजानपुर में बिहार दिवस के अवसर पर सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा सांस्कृतिक संध्या और कविता पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बहदरपुर के मुखिया सुरेंद्र पासवान, शिक्षक व समाजसेवी महेश कुमार, धीरज कुमार, कौशल कुमार, स्टूडेंट कंप्यूटर क्लासेस के निर्देशक चंदन कुमार, संस्था सचिव कुमार संजय तथा अध्यक्ष मो. फैयाजुल हक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायक रंजीत राय ने बिहार प्रार्थना गीत से की। इसके बाद जयशंकर प्रसाद की रचना "रोशनी मुस्कुराती रही" और लोकगीत "बसंती चमन में चहक जा" प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। गायक शुभम कुमार ने "हां-हां हम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.