बेगुसराय, मार्च 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार दिवस के अवसर पर कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार की संध्या भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होते ही पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। मंच पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत नव्या रीति की ओर से नृत्य "शिव शक्ति" की प्रस्तुति से हुई। इसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद आकाशगंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की ओर से नृत्य एवं गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। त्रिवेणी समूह ने चार युग विषय पर नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। दामिनी मिश्रा के गायन ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। आनंद योगाश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.